लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होने पर वर्षभर की मेहनत का परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। टॉपर छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग व प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया।
प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने वार्षिक परीक्षा परिणाम विधिवत घोषित करते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम 99.21% रहा। कक्षा 6 में विनायक, 7 में आरव पुंडीर, 8 में देवराज, 9 में वंश कुमार एवं कक्षा 11 में कुलदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सत्र में छात्रों के लिए नीट, जेईई, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आॅनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जीव विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर संयोगिता मैमोरियल अवार्ड 11वीं के छात्र यश कुमार को तथा हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पुष्कर राज भारद्वाज व कु. पूजा भारद्वाज स्मृति पुरस्कार कक्षा 11 के कुलदीप कुमार तथा कक्षा 9 के वंश कुमार को प्रदान किया गया। वहीं जूनियर कक्षाओं में कंप्यूटर विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शिवांश, मयंक, लक्ष्य पाल व अभिषेक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षाओं के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को अतिथियों ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान किए। प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने सफल छात्रों को शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि ये आपकी वर्षभर की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने जीवन में अनुशासन को अवश्य अपनाएं तथा भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर पूर्ण मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र, शिक्षक, नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal