डी एस पब्लिक स्कूल में मेधावी हुए सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पुरस्कार एवं पदक जीतने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा सहित संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट देकर एवं मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया। विद्यालय में आज जिला एवं मंडल स्तर पर प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली , भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल्स जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जूनियर ग्रुप में कक्षा 6 से सत्यम, कक्षा 8 से भानु प्रताप शर्मा एवं कक्षा 8 से ही अक्षत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने ग्रुप में पदक प्राप्त किये। सीनियर ग्रुप में कक्षा 9 से पूर्वी, कक्षा 10 से अभिनव तथा कक्षा 11 से तन्मय भगत ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए पदक प्राप्त किये। विद्यालय के मंच पर आज प्रमुख संस्थान शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विशाल स्तर पर आयोजित होने वाली एक और प्रमुख प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया । भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय से जूनियर ग्रुप में कक्षा 6 से ऋषभ जैन तथा सीनियर ग्रुप में कक्षा 11 से सानवी शर्मा ने अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके मेडल प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के मंच पर आज मेरठ में आयोजित हुई जूडो नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ,‌ स्वर्ण पदक जीतने वाली तथा राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाली विद्यालय की होनहार छात्रा वंशिका पंवार को भी उनकी उपलब्धि पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वंशिका नेशनल ग्रेपलिंग के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों को बधाई देते हुए तथा प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में निरंतर परिश्रम करके निश्चय ही लक्ष्य में सफलता मिलती है। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने कहा कि विद्यालय के लिए यह बहुत ही खुशी एवं गौरव की बात है कि विद्यालय के विद्यार्थी जनपद में आयोजित होने वाली हर प्रमुख परीक्षा में भाग लेकर तथा उसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करके श्रेष्ठता सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम तो रोशन कर ही रहे हैं साथ ही विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करके, स्टेट एवं नेशनल लेवल तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर एवं पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई