उद्घाटन से पूर्व कॉम्पेक्टर से हो गया सामान चोरी, मांगा जवाब

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका की ओर से नगर क्षेत्र से कूड़ा निस्तारण को लेकर शुरू कवायदों के बीच गांधी कालोनी समेत भोपा रोड व पचेंडा रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, पर इसके बाद भी यहां बनाए कूड़ा डलावघर में लगे तीनों पोर्टेबल कॉम्पेक्टर शुरू नहीं हो पाये हैं। इन कॉम्पेक्टर का उद्घाटन करने पहुंची चेयरपर्सन तो पता चला कि कॉम्पेक्टर से कीमती सामान चोरी ही हो चुका है, जिस कारण वो चल नहीं सकते। इसको लेकर ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई तो पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को 1 वर्ष में भी कॉम्पेक्टर शुरू नहीं कराने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की महत्वाकांक्षी योजना में शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा डलावघर को बंद कराने का कार्य पालिका प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ डलावघरों पर कॉम्पेक्टर लगाये जा रहे हैं। गांधी कालोनी लिंक रोड पर खुले में सड़क पर ही कूड़ा डाला जाता था, जिससे दुर्गन्ध और गन्दगी की सड़ांध से आसपास निवास करने वाले लोग काफी परेशान रहते थे। इन लोगों की समस्या का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर वहां कवर्ड कूड़ा डलावघर बनवाकर तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर लगवाये गये। करीब एक वर्ष पूर्व पालिका ने इसका टैंडर अन्वी कन्स्ट्रक्शन को दिया था। ठेकेदार फर्म ने कॉम्पेक्टरों की आपूर्ति करते हुए लगवा दिये थे, शर्त के अनुसार इनको चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन पालिका को कराकर देना था। पालिका ने बीते दिनों विद्युत कनेक्शन भी करा दिया था, लेकिन इसी बीच यहां नाला व सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। इसे लेकर ठेकेदार अभिषेक ने कॉम्पेक्टर चालू नहीं होने की विवशता जताई थी। अब सड़क भी पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दी गई, पर कॉम्पेक्टर चालू नहीं हुए। पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अफसरों के साथ लिंक रोड का निरीक्षण किया था। इस बीच उन्हें कॉम्पेक्टर का उद्घाटन कर कूड़ा घर को भी शुरू कराया जाना था। ठेकेदार को बुलाया तो कॉम्पेक्टर चालू नहीं हो पाये। ठेकेदार ने बताया कि कॉम्पेक्टर से विद्युत मोटर, पंप, पाइप, विद्युत केबिल और अन्य सामान चोरी हो गया है, इस कारण यह नहीं चल पायेंगे। चेयरपर्सन ने इसे लेकर मौके पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताते हुए एनएसए को कार्यवाही के लिए कहा था।

इन्होंने कहा-
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि अन्वी कन्स्टेÑक्शन को तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर का ठेका मिला था, ठेकेदार अभिषेक ने कॉम्पेक्टर की आपूर्ति करते हुए कार्य स्थल पर उन्हें लगवा दिया था, शर्त के अनुसार ठेकेदार कॉम्पेक्टर को चलवाते हुए उनका प्रदर्शन कराने के बाद पालिका को हैंडओवर करना था, जबकि उक्त ठेकेदार द्वारा आनाकानी की जाती रही। अब जब उनका उद्घाटन होना था तो ठेकेदार ने बताया कि मोटर आदि सामान चोरी हो गया। इसके लिए ठेकेदार को एफआईआर कराने के साथ कॉम्पेक्टर नहीं चलवाने के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। चेयरपर्सन ने इन कूड़ा डलावघरों में जाल लगवा भविष्य में चोरी की संभावना को क्षीण करने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई