चेयरपर्सन के आदेशों की हो रही नगर पालिका में अनदेखी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रयासरत चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कार्रवाई के साथ औचक निरीक्षण कर रही हैं, लेकिन फिर भी कुछ कर्मचारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे। पूर्व में हुई फजीहत के बाद रिकॉर्ड रूम में बिना आदेशों के एक कर्मी को काम करते पकड़े जाने के बाद भी रिकॉर्ड रूम में लापरवाही व मनमानी का क्रम जारी है। अब चेयरपर्सन ने करीब सौ साल के गोपनीय दस्तावेजों का रखरखाव करने वाले रिकॉर्ड रूम में बाहरी कर्मी को कार्य करते हुए पकड़ा। इससे नाराज चेयरपर्सन ने रिकॉर्ड रूम लिपिक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड रूम की गोपनीयता भंग करने के आरोप में स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी है।
सोमवार में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप दोपहर बाद टाउनहाल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। कर विभाग के निरीक्षण में बीसी शोभित कुमार व वसीम अहमद दफ्तर से अनुपस्थित मिले। दोनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही जनता से जुड़े कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में निरीक्षण के बीच पटल लिपिक तनवीर आलम के अलावा तीन अन्य व्यक्ति मौजूद मिले। इस पर चेयरपर्सन ने जब जानकारी की तो पता चला कि दो व्यक्ति अपने भवन की नकल लेने के लिए आये थे, जबकि एक व्यक्ति कक्ष में काम करता पाया गया। युवक से जानकारी की तो बताया कि रिकॉर्ड रूम लिपिक तनवीर आलम ने प्राइवेट तौर पर अपने सहयोग के लिए उसे रखा हुआ है। उन्होंने तत्काल बाहरी युवक को रिकॉर्ड रूम से बाहर करते हुए तनवीर आलम के आचरण के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। तनवीर आलम ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए कार्य कराने की बात कही। चेयरपर्सन ने कहा कि मनमाने ढंग से किसी बाहरी व्यक्ति को रखकर कार्य कराया जाना गंभीर प्रकरण है। रिकॉर्ड पालिका की अमूल्य सम्पत्ति है और सौ वर्ष से पुराना रिकॉर्ड यहां है। ऐसे में उसके खुर्द-बुर्द होने व कूटरचित दस्तावेज बनाने के साथ ही गोपनीयता भंग होने की भी संभावना है। इसे लेकर तनवीर आलम से जवाब मांगा है। नोटिस में उन्होंने लिपिक तनवीर को निलम्बित करने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, बबीता वर्मा, रविकांत शर्मा, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
बता दें, पटल लिपिक तनवीर आलम इससे पूर्व अलाव मामले में डीएम के कोप और पालिका में कंपनी बाग के माली शैलेन्द्र को बिना आदेशों के रिकार्ड रूम में काम कराने के मामले में चेयरपर्सन से अभयदान पर कार्यरत हैं, जिनके विरुद्ध अभी पालिका में कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal