कल्याणकारी योजनाओं का किया जाए प्रचार प्रसार: मकवाना

Share :

मुजफ्फरनगर। सैंट्रल मानिटरिंग कमेटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार में अधिकारियों व सफाई कर्मियों के पदाधिकारियों संग संपन्न बैठक में जनपद की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी निकायों में सफाई कर्मियों के लिए जो लाभकारी व कल्याणकारी योजनायें समाज कल्याण वित्त निगम की ओर से संचालित हैं, उनका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए, ताकि पात्रों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका सहित सभी निकायों में नियमित सफाई कर्मियों के साथ संविदा पर तैनात कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश एवं सफाई कर्मियों की बस्तियों में नियमित हैल्थ कैम्प लगवाये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण समय समय पर करायें तथा नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिए नियमित शिविर लगाये जाएं, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यह कमैटी सफाई कार्यों को करने वालों के उत्थान के लिए कार्य करती है। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा के उपकरण, समय पर मानदेय उपलब्ध कराने के साथ पूर्व में हाथ से मैला ढोने वाले व्यक्तियों के सत्यापन हेतु एक कमेटी का गठन किए जाने के निर्देश दिए, जिसमें सर्वेक्षण समिति व प्रशासन के लोग सम्मिलित किये जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पुर्नवासन योजना अंतर्गत पात्र कर्मियों को योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाये। वहीं मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएं।
उन्होंने नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सफाईकर्मियों की समस्याओं का समय से समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कार्य करने वाले संविदा कर्मियों का ईपीएफ काटा जाए और इनके आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाये जाने हेतु बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भी प्रेषित किया जाए, ताकि सफाई कर्मियों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी सहित सम्बन्धित अधिकारी व सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग योग फॉर हेल्दी एजिंग है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज योग दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम कॉलेज के परिसर में कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर एवं कारागार में मनाया योग दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महाभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान

दो अज्ञात युवकों पर आईफोन चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ निवासी विजय शर्मा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 2 जून की शाम उनका

घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी

वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग

राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-साध्वी ऋतम्भरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साध्वी ऋतम्भरा ने भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने भेंटवार्ता की। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल में अनेक प्रमुख संतों ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal