श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ बाबा का गुणगान, झूमे श्रद्धालु

Share :

मुजफ्फरनगर। बसंत पंचमी पर्र्व पर देश भर के साथ जनपद में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में रविवार को नई मंडी के भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर परिसर में भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या में भाग लेते हुए धर्म लाभ उठाया। भजन संध्या के बाद श्री गणपतिधाम मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

बसंत पंचमी पर्व पर रविवार को देशभर के साथ जनपद में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर में समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ प्रमुख उद्यमी राकेश बिंदल, कुश पुरी एवं भीम कंसल के अलावा व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश मोहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। मंदिर परिसर में संपन्न भजन संध्या में गायकों द्वारा खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं को बाबा के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान संपन्न भजन संध्या में दर रात्रि तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal