मुजफ्फरनगर। नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित श्री महाकाली मंदिर आत्म बोध योग आश्रम नदी घाट पर रविवार को नये विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूजा-अर्चन, हवन एवं भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। इस बीच संपन्न कार्यक्रम में स्वरूप परिवार के साथ मुजफ्फरनगर शहर के अधिकांश प्रतिष्ठित परिवारों की मौजूदगी में हवन में पूर्ण आहुति एवं भगवान को भोग लगाने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री महाकाली मंदिर आत्म बोध योग आश्रम नदी घाट मंदिर प्रांगण में रविवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितों के सानिध्य में बीते सोमवार, 27 जनवरी से प्रतिदिन होने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में स्वरूप परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा भाव से भाग लिया। इस दौरान मुख्य यजमान रीना स्वरूप बंसल एवं शंकर स्वरूप बंसल के साथ अन्य यजमानों में अरूणा स्वरूप, नीता स्वरूप, संजय स्वरूप, चारू-अजय स्वरूप, नीलम-मनोज स्वरूप, अंश-अनुज स्वरूप, नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरूप-गौरव स्वरूप, अमिता-सौरभ स्वरूप बंटी, अन्नू-विकास स्वरूप बब्बल, पल्लवी-वैभव स्वरूप, स्वाति-अभिनव स्वरूप, वसुन्धरा-राघव स्वरूप, श्वेता-केतन स्वरूप, रिद्धि- माधव स्वरूप, कनिका-करण स्वरूप, आकांक्षा-कार्तिक स्वरूप, अनुश्रुति-कुश स्वरूप, सिद्धार्थ स्वरूप, ध्रुव स्वरूप, सार्थक स्वरूप, अक्षत स्वरूप, गौरी, वारूणी, नन्दिनी, शौर्य, आद्धया, कैरवी, राईसा, गौरवी आदि पूरा स्वरूप परिवार मौजूद रहा।
रविवार की दोपहर महाकाली मंदिर आत्म बोध योग आश्रम नदी घाट मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमानों ने पूर्ण आहुति व भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान एक ही छत के नीचे भगवान की विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर पहुंचे परिवारों ने मंदिर में दर्शन लाभ के साथ भोग प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक एवं पंजाबी समाज के अध्यक्ष अंकुर दुआ ने भी भगवान के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता एनके अरोरा, सुखदेव मित्तल, परीक्षित मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, अश्रण गोयल सर्राफ, सतीश गर्ग, साधु राम गर्ग, कुलदीप गोयल, प्रेम किशोर त्यागी, मनु त्यागी इंद्रलोक, शिव चरण गर्ग, अंकित सिंघल, गौरव जैन श्रीजी इन्फो., शोभित गुप्ता, गौरव मुंडे, तरुण मित्तल, अशोक सरीन, अभिनव गोयल मोन्टी, बंटी गोयल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ के साथ प्रसाद ग्रहण किया।






