मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने की दिशा में शुरू अभियान के तहत एआरटीओ विभाग की ओर से आयोजित अभियान में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नाबालिगों को वाहन न चलाने के साथ यातायात के नियमों का पालन करने के लिए चालकों को प्रेरित किया गया।
मुजफ्फरनगर में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं व जनहानि को रोकने के लिए परिवहन विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्र और प्रवर्तन सुशील मिश्र द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य व शानदार रूप से समापन किया। बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। समापन समारोह में परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






