नहीं बन रही बात, कंपनी फिर हड़ताल के मुहाने पर

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभाल रहे सुपरवाईजर पूर्व में तय शर्तों के अनुरूप कम्पनी को यूजर चार्ज का हिसाब नहीं दे रहे हैं, जिस कारण एमआईटूसी कम्पनी पालिका में यूजर चार्ज जमा नहीं कर पा रही है। ऐसे में कम्पनी के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए हिसाब मांगा तो कुछ सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा वाहनों को रोक कर फिर से हंगामा कर दिया। अब कम्पनी उक्त सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को करने के मूड़ में है।

नगरपालिका प्रशासन के साथ तय अनुबंध को कम्पनी के कुछ सफाई कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है। दिल्ली की एमआईदूसी कम्पनी द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की खातिर शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। पालिका से हुए अनुबंध के तहत कम्पनी की नगर पालिका में यूजर चार्ज भी जमा कराना है, लेकिन कंपनी के सुपरवाईजर यूजर चार्ज का कोई हिसाब नहीं दे पा रहे है। जिस कारण कम्पनी पालिका में पूरा यूजर चार्ज जमा नहीं करा पा रही है। इस यूजर चार्ज को लेकर कुछ कर्मचारियों द्वारा इस बीच बड़ा खेल किया जा रहा है। शनिवार को कम्पनी के प्रोजेक्ट हैड कुलदीप सिंह ने जब हड़ताल के दौरान हुई वार्ता में तय शर्तों के बीच सुपरवाईजरों से यूजर चार्ज का हिसाब मांगा तो कुछ सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा वाहनों को रोककर फिर से भोपा रोल स्थित कम्पनी के कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। अब कम्पनी के अधिकारी इन सफाई कर्मचारियों का पूरा हिसाब किताब करते हुए उनके स्थान पर दूसरे सफाई कर्मचारियों को रखने की योजना बनाने के साथ ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई करने के मूड में दिखाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal