शहरी क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट पर टैक्स वसूलने की तैयारी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् की दिशा व दशा बदलने के साथ अब सभी 55 वार्डों में पड़ी अचल संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाने की कवायद शुरू हुई है, जिसमें नगर पालिका के नव विस्तारित क्षेत्र के साथ पालिका में शामिल हुए 15 गांवों की संपत्तियों को शामिल करने की तैयारी हो रही है। इसमें पालिका कर विभाग ने विस्तारित क्षेत्र समेत शहर में करीब 1.80 लाख संपत्ति होने का आंकलन किया है। इनमें खाली प्लॉट को शामिल करते हुए प्लॉट पर भू-स्वामी से टैक्स वसूलने का प्लान बनाया है। इसके लिए सर्वे पूर्ण होने का इंतजार किया गया है। ड्रोन सर्वे में आने वाले सभी खाली प्लॉट पर भी वार्षिक टैक्स वसूला जायेगा। अभी तक पालिका द्वारा खाली प्लॉट पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता है।
नगर पालिका परिषद के कर विभाग में वर्तमान परिवेश में क्षेत्र का करीब 84 हजार घरेलू और व्यावसायिक संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में इन संपत्तियों पर पालिका द्वारा गृह और जल कर वसूला जा रहा है। पूर्व में पालिका में 15 गांवों को भी शामिल करते हुए विस्तार किया गया, जिनमें 11 गांव की आबादी भी शामिल है। यहां अभी तक पालिका टैक्स निर्धारण नहीं कर पाई है। इसके लिए पालिका द्वारा एरियल सर्वे कराते हुए पूरा डिजिटल रिकॉर्ड जुटाने की योजना बनाई गई है। इसमें नव विस्तारित क्षेत्र के साथ पूर्ण शहरी क्षेत्र में अचल संपत्तियों पर टैक्स वसूलने की तैयारी है। कर विभाग ने अभियान के तहत पालिका के मौजूदा 55 वार्डों में 1.80 लाख प्रॉपर्टी होने का एक आंकड़ा अभी तय किया है। इसमें खाली प्लॉट भी शामिल किए गए हैं, वहीं घरेलू तथा व्यावसायिक भवन भी हैं। पालिका की तैयारी है कि भविष्य में पालिका क्षेत्र में आबादी में आने वाले भू-खंडों पर भी टैक्स निर्धारण करते हुए वसूली की जाये। योजना पर टैक्स विभाग ने काम शुरू कर दिया है, जिससे पालिका की आय में बढ़ोतरी होने के साथ पालिका क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की योजना को भी धरातल पर लाया जा सके।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र का पालिका की ओर से एरियल सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें नव विस्तारित क्षेत्र के भवनों और खाली भू-खंडों का रिकॉर्ड जुटाया जायेगा। उन्होंने बताया कि नये क्षेत्र में भी भवनों पर टैक्स लगाने के साथ ही सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के भू-खंडों पर भी टैक्स लगाने की योजना है। अभी तक पालिका द्वारा खाली पड़े भू-खंडों पर कोई भी टैक्स नहीं लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई