जनपद में तापमान का बढ़ता-घटता ग्राफ दे रहा धोखा

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत व उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और शीत लहर के प्रकोप के बीच धीरे-धीरे अब कड़ाके की ठंड में काफी कमी देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सबके पीछे तापमान में बढ़ोतरी को माना गया है। बदले हालातों के बीच प्रदेश में जहां लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, इटावा व वाराणसी समेत अनेक जनपदों में तापमान 20 के पार पहुंच गया है। वहीं, राजधानी समेत कई जिलों में दिन के समय तेज धूप से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही रात के समय में शरीर कंपाने वाली ठंड नहीं पड़ रही, लेकिन घने कोहरे का सिलसिला अनेक क्षेत्रों में अभी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान में फिर से कमी आने से ठंड में इजाफा होने की संभावना बन रही है।
सर्द हवाओं, हाड़ कंपा देने वाली ठंड व कोहरे के प्रकोप के बीच बीते कई दिनों से समूचे प्रदेश के साथ जनपद में बदलाव का क्रम जारी है। हालांकि दिन में सूर्य की तपिश के बढ़ते क्रम के बीच सायं होने के साथ बदले मौसम के बीच लोगों को सर्दी का प्रकोप सताने लगा है। ऐसे में आए दिन खांसी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी और सिर दर्द व शुगर का प्रकोप सता रहा है। चिकित्सकों ने ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के जारी अलर्ट का हालांकि बीते कई दिनों से वेस्ट यूपी में अनुमान सटीक होता कहीं दिखाई नहीं दिया। ऐसे में जहां बीते कई दिनों बारिश की जताई संभावना इस क्षेत्र में गलत साबित रही, वहीं अगले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना को लेकर किए गए कयास गलत साबित रहे। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। इसके अलावा 25 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के साथ देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं 26 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। साथ ही पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में शुक्रवार को अधिकतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal