मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष प्रात: कालीन सभा में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, निदेशक अनघ सिंघल, प्रधानाचार्या मानसी सिंघल द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बच्चों ने नेताजी के व्यक्तित्व से संबंधित भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए। शिक्षिका बीना वत्स ने बच्चों को नेताजी के जीवन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके जन्म दिवस को हम पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। नेताजी को जन्म के सवा सौ वर्षों के बाद भी यदि आज हम याद कर रहे हैं तो उसके कुछ खास कारण हैं। उनका व्यक्तित्व विशाल था और कृतित्व अद्भुत। नेताजी के जीवन से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। पहली सीख यह कि व्यक्ति जो कुछ भी करें वह न तो किसी के दबाव में करे और न ही किसी के प्रभाव में। सदैव अपने स्वभाव से कार्य करना चाहिए। वहीं दूसरी महत्वपूर्ण सीख नेताजी के जीवन से यह मिलती है कि हमें अपने व्यवहार में शिष्टाचार, वाणी में मधुरता और व्यक्तित्व में निष्ठा को शामिल करना चाहिए।

प्रधानाचार्य मानसी सिंघल ने बच्चों को बताया कि अध्ययन व चिंतन ने उनके ज्ञान स्तर को उच्च शिखर पर ला दिया था। वे पद और प्रभाव के आभामंडल में घिरने वाले व्यक्ति नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अंडमान निकोबार के एक द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा, जिसे नेताजी ने आजाद कराया था। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने साहस का परिचय दिया। इस दौरान आकृति बंसल, तनीषा, अंशिका शर्मा, सृष्टि, खुशी, तन्मय, सौम्या, सत्यम, समर्थ, आशी, जानवी, ईशानी, दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, शंकर शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव






