डीएस पब्लिक स्कूल ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें पुष्पांजलि देकर श्रद्धापूर्वक नमन किया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व उपस्थित विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने मां भारती के अमर सपूत, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को नेताजी के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दिए अतुलनीय योगदान के विषय में बताया। आजाद हिंद फौज के गठन के बूते उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ाइयाँ लड़ी। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूँगा, दिल्ली-चलो एवं जय-हिंद जैसे ओजस्वी नारों से उन्होंने आमजन को स्वाधीनता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। नेताजी ने जहां देश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ दी थी। वहीं 1938 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। देश ऐसे वीर सपूतों का हमेशा ऋणी रहेगा।

स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बच्चों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा एवं अमर क्रांतिकारी, माँ भारती के यशस्वी सपूत, महानायक सुभाष चंद्र बोस के जीवन एवं भारतीय स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए सघंर्ष के विषय में बताया। इस दौरान शिक्षिका हेमा पांडे ने नेताजी को समर्पित कविता पढ़ी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी नेताजी के जीवन से जुड़े राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेकर हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लेते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal