टैंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएम दरबार में पहुंची शिकायत

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में चल रहे ठेकेदारों के पुल विवाद में गुरूवार दोपहर बाद उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ ठेकेदारों को पालिका में पालिका क्षेत्र में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों के टैंडर डाले जाने से रोक दिया गया। पालिका में टैंडरों को लेकर चल रहे खेल की शिकायतों के बीच ताजा मामले की पीड़ित ठेकेदारों ने जब डीएम दरबार में शिकायत की तो डीएम के निर्देश पर पालिका पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने टैंडर प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ वहां मौजूद ठेकेदारों के टैंडर भी वहां मौजूद पेटिका में जमा कराए, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
नगरपालिका निर्माण विभाग में गुरूवार को नगर क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की टैंडर की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान बताया जा रहा है कि ठेकेदार अभिमन्यु चौहान व ठेकेदार तुषार पसीचिया पालिका में पहुंचे, जिन्हें वहां पर मौजूद कुछ सभासदों ने उन्हें टेंडर भरने से रोक दिया गया। ठेकेदारों ने मामले की शिकायत डीएम को करते हुए उन्होंने बताया कि पालिका सभासद मनोज वर्मा व राजीव शर्मा द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, धक्का मुक्की करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उन्हें टेंडर भरने से रोका गया। उन्होंने दोनों सभासदों समेत दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। डीएम उमेश मिश्रा ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मौके पर भेजा। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सभी तथ्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर सारे निर्माण टैंडर आॅनलाइन करने के आदेश हुए थे लेकिन नगर पालिका में ई-टैंडर के बावजूद कुछ कागज पालिका में जमा करने होते हैं, तभी टैंंडर पूरी तरह से माना जाता है। गुरूवार को हुई उक्त टैंडर प्रक्रिया को लेकर नगरीय क्षेत्र में तमाम चर्चाएं होती रही। उक्त मामले में पूर्व में वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने पालिका की टैंडर प्रक्रिया में पूल होने की शिकायत की थी।
उधर, वार्ड सभासद मनोज वर्मा ने ठेकेदारों द्वारा लगाए गए आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि टैंडर प्रक्रिया के दौरान उनका व सभासद राजीव शर्मा का नाम वास्तव में राजनीतिक द्वेष के कारण लिया जा रहा है। टैंडर प्रक्रिया में किसी को रोके जाने या धमकी देने के आरोपों को निराधार बताते हुए ठेकेदारों की टैंडर प्रक्रिया के दौरान अपनी लोकशन नहीं होने की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal