टाउनहाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया गया याद

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रांगण स्थित स्मारक पर गुरूवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में नेताजी की मूर्ति को फूल-मालाओं से सजाया गया। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि योगी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी सभासदों और ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए देश की आजादी के लिए दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया व युवाओं से उनके आदर्श से सीख लेकर देशहित में अपना योगदान करने की अपील की।
गुरूवार को देशभर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में पालिका द्वारा टाउनहाल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए हमें नेताजी के जीवन और आदर्श से प्रेरणा मिलती है। आजादी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ने वाले नेताजी की वीरगाथा देश की युवा पीढ़ी को देशभक्ति और नि:स्वार्थ सेवा को प्रेरित करती रहेगी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को आज पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। टाउनहाल में नगरपालिका परिवार ने नेताजी को याद कर उनको नमन किया। नेताजी का आजादी के आंदोलन में दिया गया योगदान और देश के लिए दिखाया गया साहस आज भी युवाओं के साथ हर भारतीय को देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है। हमने भी आज यहां से युवाओं को नेताजी के जीवन संघर्ष से सीख लेते हुए देश के लिए योगदान करने का संदेश देने का काम किया है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पंकज माहेश्वरी, विपुल भटनागर, श्रीमोहन तायल, सुनील दर्शन, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, प्रशांत कुमार, शिवम मुन्ना, देवेश कौशिक, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, नौशाद खां, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा काका, मोहित मलिक, शोभित गुप्ता, रितु त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal