कांति सेना-शिवसेना ने किया नेताजी व बाला साहेब को याद

Share :

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना एवं शिवसेना ने गुरूवार को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस व हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी की जयंती को धूमधाम से मनाया। प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कुशपुरी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस व हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे आज के युग में एक आदर्श पुरुष हैं, उनके द्वारा किए कार्य महान हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति सेना-शिव सेना द्वारा आयोजित बाला साहेब ठाकरे की स्मृति में किया कार्यक्रम प्रशंसनीय है।
शिव सेना वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे जी के सपनों को पूरा करने का भार हमारे ऊपर ही है। बहुत जल्द प्रदेश में एक बड़ा संगठन तैयार हो जाएगा। क्रांति सेना के राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर ने शहर में बाला साहेब ठाकरे की स्मृति में एक “ठाकरे चौक” की स्थापना करने की मांग की। कार्यक्रम संचालन शरद कपूर ने किया। इस दौरान क्रांति सेना और शिवसेना के उन सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को तलवार देकर सम्मानित किया जाएगा, जो वर्षों से संगठन को अपने खून पसीने से सींच रहे हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने की खातिर हिन्दुत्व की रक्षा की खातिर तलवार देकर शिव सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सभासद विकल्प जैन व सहकारी समिति अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद प्रकाश गोयल, शिवसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी,आलोक अग्रवाल, महिला मंडलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी, कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र चौहान, संजय आर्य, गौरव गर्ग, सोनू पालीवाल, संजीव वर्मा, चौधरी ब्रह्मपाल, अजय सैनी, योगेंद्र सैनी, मिंटू मेहरा, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal