नगरभर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य करने के साथ पूजा-पाठ किया। इस कड़ी में शहर से गांव-देहात तक गलियों, बाजारों व मंदिरों के बाहर लगे असंख्य भंडारों में गरीबों के साथ राहगीरों की खूब सेवा की खातिर धर्म परायण लोगों ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रसाद वितरण किया। मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मंगलवार से सूर्य की गति अब उत्तरायण की ओर बढ़ गई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व पर दान-पुण्य के साथ खिचड़ी वितरण आदि का विशेष महत्व है। इस कड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर में व्यापारी नेता संजय मिश्रा द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की मौजूदगी में संपन्न पूजा-अर्चना के बाद में खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री व पालिका चेयरपर्सन ने स्वयं भी श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुज गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, हर्षवर्धन जैन, नवनीत गुप्ता, यशपाल बालियान, श्याम सिंह सैनी, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, रमन शर्मा, जितेन्द्र कुच्छल, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुशील शर्मा, संदीप शर्मा, सुभाष चौहान, पुनीत वशिष्ठ, अखिल वत्स, मनीष गर्ग, विकल्प जैन, प्रमोद शर्मा, सुबोध शर्मा, अरूण मिश्रा आदि सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
उधर, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर चाय-पकौड़े आदि प्रसाद का वितरण किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लाला रामनिवास मित्तल, सुरेन्द्र बंसल, रविन्द्र कुमार, कृष्ण चंद मुंदडा, दिनेश राठी, अमित जैन, श्याम सुंदर, चिरंजी लाल, सचिन, कुलभूषण मित्तल,चिन्मय मित्तल, दीपक मदान, तुषार गर्ग आदि ने प्रसाद वितरण में अपनी सेवा दी।


वहीं नगर के रेलवे स्टेशन पर मनीष पान भंडार पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शैंकी, मनीष, पंकज बालियान, मुकेश त्यागी, रेशू, अनुभव चौधरी, राजन, नंद किशोर मित्तल, मोनू, अमन राठी व जतिन भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने प्रसाद वितरित किया।
नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर भी भारत विकास परिषद् द्वारा तुलसी पार्क में मकर संक्रांति पर्व पर पारंपरिक रूप से खिचड़ी का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर गुडविल सोसायटी द्वारा शिव चौक पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने अपने हाथों से राहगीरों को खिचड़ी वितरण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
तेजस फाउंडेशन की ओर से अलमासपुर कूकड़ा रोड पर श्री जी नर्सिंग होम में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह, अमित गोयल, भाजपा नेता सुभाष चौहान, हरेंद्र कुमार, राजीव मलिक, अमित कुमार, नीशु कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नुमाईश कैंप, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, शिव चौक, भगत सिंह रोड, कच्ची सड़क, आर्यपुरी, साकेत, कोर्ट रोड, नदी रोड, जानसठ रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों, बाजारों और गली-मौहल्लों में धर्म परायण जनता ने अपनी क्षमता के साथ खिचड़ी वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal