मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की सख्ती एवं डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला व पालिका प्रशासन सर्द हवाओं व शीतलहर के बीच अब अलर्ट मोड़ पर दिखाई देने लगा है। इन्हीं तमाम व्यवस्थाओं का सच जानने बेसहारा, गरीब और बेघर लोगों की मदद और सर्दी से राहत दिलाने की दिशा में नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरीय क्षेत्र में निकली। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर संचालित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों के साथ अलाव की वास्तविकता को परखा। पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों के साथ करीब 37 से अधिक स्थानों पर अलाव व्यवस्था की है, वहीं पालिका प्रशासन ने गरीब व बेसहारा परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए शेल्टर होम के साथ दो अस्थाई रैन बसेरों का संचालन कर रही है।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






