मुजफ्फरनगर। पेंशन बहाली मंच अटेवा मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज पर संपन्न बैठक में संगठन सदस्यता अभियान, जिला व ब्लॉक कमेटी विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बेहतर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम संचालन मनोज कुमार ने किया।
उक्त बैठक में रामनिवास आईटीआई व अनिल सिंह जीएसटी विभाग, पुष्पेंद्र चौधरी बेसिक शिक्षा एवं संगीता जावला को कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। नगर के सभी मौहल्लों और कस्बों में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए सभी लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया ताकि संगठन की शक्ति के बूते पुरानी पेंशन बहाल हो सके। बैठक में रमेश चंद, सुनील पंवार, यशपाल अरोरा, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, कपिल शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय राठी, संगीता जावला, संध्या रानी, सलूजा मलिक, अनुज गोयल, पंकज गुप्ता, मोहम्मद इमरान, दीपक बाबरे, अनार सिंह, सोमपाल, अनुराग राणा आदि उपस्थित रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






