आर्यपुरी में परखी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था, दिए निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को घने कोहरे व शीतलहर के बीच फिर से नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के कार्य का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर निकली। उन्होंने धानक बस्ती के कूड़ा डलावघर का इस बीच निरीक्षण किया। वहीं कंपनी एमआईटूसी द्वारा आर्यपुरी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का भी जायजा लिया।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को भोपा पुल के करीब धानक बस्ती के पास स्थित कूड़ा डलावघर की सफाई कार्य का सुबह निरीक्षण लिया। बीते कई दिनों से व्यवस्था में सुधार को उनके दिए निर्देशों पर उक्त डलावघर को बंद कराया था। यहां पर एमआईटूसी कंपनी द्वारा काम्पेक्टर लगाया गया था। यहां पहुंची चेयरपर्सन को सफाई बेहतर मिली। इसके बाद वो वार्ड 10 के मौ. आर्यपुरी पहुंची और वहां पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य को लेकर लोगों से जानकारी ली तथा घर घर से कूड़ा कलेक्शन कराया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि शहर के कुछ क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कंपनी की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसे लेकर वो औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन वार्ड में कंपनी की टीम कार्य करते हुए पाई गई है। इस बीच उन्होंने कंपनी प्रोजेक्ट हैड कुलदीप सिंह को मौके पर बुलाकर पूरे 55 वार्डों में सफाई कार्य नियमित एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एनएसए डॉ. अतुल कुमार, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, सभासद पति शोभित गुप्ता, कंपनी के प्रोजेक्ट हैड कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal