मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में स्थित फैंथमहाल में होने वाला डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण का समारोह शुक्रवार को बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के बीच स्थगित कर दिया। हालांकि इस बीच शपथ ग्रहण की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन अचानक मिली जानकारी के बाद सर्वसम्मति से शपथ ग्रहण को स्थगित करने का एल्डर समिति व मुख्य चुनाव अधिकारी व अन्य चुनाव अफसरों की राय के बाद में लिया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 2025 की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न होने केबाद शुक्रवार को दोपहर 2 बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की संपन्न मतगणना में अध्यक्ष-महासचिव समेत सभी 23 पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। बार संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ठा. कंवरपाल सिंह और महासचिव पद पर चन्द्रवीर निर्वाल विजयी घोषित किए गए थे। बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र के निधन का समाचार मिलने पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






