शिकायत पर आधी रात रैन बसेरे पहुंची ईओ, परखी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच डीएम की सख्ती के बाद रात्रि में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को विश्राम के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों पर अफसर रात्रि में भ्रमण को सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा की संवेदनशीलता ने अधीनस्थों को सतर्क कर रखा है। इसी कड़ी में बीती रात्रि पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन पर अव्यवस्था की शिकायत मिली तो वो खुद ही उसकी सत्यता परखने के लिए निकल पड़ी। उन्होंने रात रैन बसेरों के साथ शहर में अलाव जलाने की व्यवस्थाओं को परखा।

पालिका प्रशासन द्वारा शहर में सर्दी से बचाव की खातिर एक स्थाई और दो अस्थाई रैन बसेरों का संचालन कराने के साथ 30 स्थानों पर अलाव जलवाये हैं, ताकि सर्द रातों में भीषण ठंड से बेसहारा लोगों को राहत प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था के लिए डीएम व पालिका चेयरपर्सन के साथ ही सभी प्रशासनिक और पालिका के अधिकारी लगातार रात्रि भ्रमण पर हैं। नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को रात्रि में शिकायत मिली कि रैन बसेरों में अव्यवस्था बनी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भीषण सर्दी व कोहरे के बीच ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह तत्काल रेलवे स्टेशन पर स्थित स्थाई रैन बसेरे पर पहुंची और वहां पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने वहां पर ठहरे लोगों से भी जानकारी ली। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रैन बसेरे में एक बैड पर बिस्तर नियमानुसार सही नहीं पाया गया। यहां कम्बल उपलब्ध न होने पर ईओ ने केयरटेकर को फटकार लगाते हुए तमाम व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरे के समक्ष लकड़ी पड़े होने के बाद भी अलाव न जलाने पर नाराजगी जताई। उनको बताया कि यहां कुछ लोगों ने मुख्य द्वार के सामने जलने वाला अलाव साइड में जला रखा है। ईओ ने बताया कि निरीक्षण में पाया कि वहां रहने वाली महिला ने अपने बच्चों की खातिर अलाव साइड में जलाया था ताकि सर्दी से उन बच्चों को भी बचाया जा सके। इसके बावजूद उन्होंने अलाव मुख्य द्वार के पास जलवाया और इसे नियमित रखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में

जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह ने की सांसद पप्पू यादव से मुलाकात

खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal