सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, गिर रहा लगातार तापमान

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते एक सप्ताह से जनपद में शुरू सर्द हवाओं व शीतलहर का प्रकोप अभी कम होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे पूरे जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त सा बना है। इन्हीं हालातों के बीच शुक्रवार सुबह भी समूचा शहर और नेशनल हाईवे कोहरे की घनी चादर में लिपटा मिला। ऐसे में सड़कों पर बिना हेड लाइट वाहन चलाना मुश्किल हो गया। उधर, पूरे दिन घरों व दुकानों पर तमाम लोगों ने अंगीठी व हीटर जलाकर कड़ाके की ठंड से इस बीच अपना बचाव करने के सभी प्रयास जारी रखें। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिससे लोगों के साथ अन्य जीव-जंतुओं ने राहत की सांस ली।
दिल्ली-एनसीआर के साथ वेसट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है, जिससे जनपद मुजफ्फरनगर भी अछूता नहीं है। कई दिनों से जारी सर्दी के प्रकोप के बीच शुक्रवार को भी दिल्ली-देहरादून हाईवे से अन्य संपर्क मार्गों पर घना कोहरा देखने को मिला। इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई। घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर देखने को मिला और तमाम गाड़ियां सड़कों पर रेंगते हुए दिखी। शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हंै। मौसम विभाग ने घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी देखने को मिला। रोडवेज बसों में भी सफर करना मुश्किल सा हो गया। वहीं गुरूवार की तरह शुक्रवार को भी दोपहर दो बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर के चलते जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त सा रहा, वहीं इसका प्रभाव सीधे लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। धूप न निकलने से लोगों की कंपकंपी बंद नहीं हो रही है। कहना गलत न होगा कि जनवरी की शुरूआत से ही सर्दी वेस्ट यूपी में सितम ढहा रही है। ऐसे में लोगों को घरों से ठंड नहीं निकलने दे रही। अधिकांश समय हीटर व अलाव के सहारे समय व्यतीत करने को विवश हैं और बहुत जरूरी कामों से ही घरों से निकल रहे हैं। इसका असर बाजारों पर पड़ रहा है। हर समय ग्राहकों से गुलजार रहने वाले अधिकांश बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहता है। मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा, जबकि गुरूवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी आने वाले दिनों में सर्दी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरा और बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई