मुजफ्फरनगर। पात्रों की ड्यूटी मामले में भारी अनियमितता के आरोप लगाते हुए दर्जनों पीआरडी के जवानों ने जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस बीच युवा कल्याण विभाग की वर्तमान व्यवस्था से नाराज सभी पीआरडी के जवानों ने विभागीय अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए।
शुक्रवार में मुजफ्फरनगर जिले के दर्जनों पीआरडी जवानों ने डीएम कार्यालय पर पहुंच ड्यूटी कटने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। उक्त पीआरडी के जवानों ने डीएम आॅफिस पर पहुंच विभिन्न बिन्दुओं पर एक शिकायत पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से पीआरडी के जवानों ने बताया कि पैसे लेकर विभाग में ड्यूटी लगाई जा रही है, जो पैसे नहीं दे रहा है उसकी ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार भी उनकी ड्यूटी काट दी गई है, जबकि नगर कोतवाली द्वारा जिला युवा कल्याण विभाग में पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें कहा गया है, कि महाकुम्भ में होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में यहां पर 10 पीआरडी के जवानों की आवश्यकता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आॅनलाइन पोर्टल पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी लग रही है, इसमें किसी भी पीआरडी जवान से कोई पैसे नहीं लिए जा रहे है। कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान सरिता, तारावती, पूनम, रूबी, सुनीता, सीमा, तहसीना, प्रद्युम्न आदि पीआरडी जवान शामिल रहे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






