अब एमडीए बनेगा पालिका का नगर विकास में मददगार

Share :

मुजफ्फरनगर। विभागों के बीच आपसी समन्वय न होने के कारण विकास की बिगड़ती तस्वीर को सुधारने की कवायद डीएम की पहल पर शुरू हो गई है। लगातार बिगड़ने और सरकारी मद में धनराशि के अनावश्यक रूप से खर्च होने के कई मामले यदा कदा सामने आते रहे हैं। एक विभाग सड़क बनाता है तो दूसरा विभाग उसके चंद रोज बाद नया कार्य करने के लिए उसी सड़क को खोदकर गड्ढों में तब्दील कर देता है। ऐसे में डीएम ने विकास के मुद्दे पर विभागीय समन्वय बनाकर कम से कम शहर को सुन्दर रूप प्रदान करने के लिए नई पहल की है। इसके लिए उन्होंने एमडीए, पालिका को प्रशासनिक निगरानी में एक साथ लाने की कवायद की है।
शुक्रवार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में एमडीए सभागार में विकास कार्यों पर विभागीय समन्वय बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ प्रज्ञा सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पालिका व एमडीए में आपसी समन्वय के लिए नगर विकास के लिए एक रोड मैप तैयार करने पर खुलकर चर्चा की। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने जोर देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए एमडीए-पालिका आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के साथ मनमर्जी से काम करने की परिपाटी को अब बदलना होगा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ही काम पर दोनों विभाग लगे रहते हैं और पैसा बर्बाद होता है। धनराशि का सदुपयोग करने के लिए जरूरी है कि दोनों स्तर से अलग अलग विकास कार्य चिन्हित करते हुए आपसी सहमति से मिल कर काम किया जाये। उन्होंने कहा कि एमडीए नगर पालिका के साथ मिलकर शहर के चौराहों, पार्कों और सड़कों के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य भी अपने एजेंडे में शामिल करें और पालिका भी जो कार्य करने जा रहा है, उसकी पूर्ण जानकारी एमडीए को देते हुए उसकी एनओसी लेने के बाद ही कार्य शुरू करायें। बैठक में पालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालिका बोर्ड से स्वीकृत हुए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव एमडीए को भेजे जाते रहे हैं। एटूजेड रोड पर पालिका द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य प्रस्तावित है। यहां एमडीए सड़क निर्माण कराने जा रहा है, तब तक यह सड़क न बनाई जाये, जब तक पालिका सीवर लाइन न बिछा ले। इसके साथ पालिका बोर्ड फंड या अन्य मद में जो भी कार्य प्रस्तावित हैं, उनकी सूची एमडीए को भेजी है। बैठक में एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एई निर्माण अखंड प्रताप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशन में यह तय किया गया कि शहरी विकास में अब पालिका के साथ एमडीए भी अपना योगदान करेगा, इसके लिए कुछ पार्कों, चौराहों और सड़कों को एमडीए को देगा, जिसमें सूची जल्द तैयार कर ली जायेगी। इसके साथ जो भी नए काम होंगे वो आपसी समन्वय बनाकर किये जायेंगे।
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पालिका और एमडीए के बीच विकास कार्यों को लेकर आपसी सहमति बनाने के लिए ही डीएम उमेश मिश्रा ने मीटिंग ली। इसमें शहरी विकास में एमडीए को काम दिया जायेगा। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए उद्योगपतियों से सहयोग लेने पर सहमति बनी है, जिसकी रूपरेखा जल्द तैयार की जायेगी। इसमें डीएम ने अतिक्रमण हटवाने से पहले ठेले और ठिये वालों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए है कि इसके बाद इनको शहर के व्यस्त क्षेत्रों से हटवाने का अभियान चलाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई