डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कहा स्वागतम 2025

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने वर्ष 2024 को बाय-बाय करते हुए नव वर्ष 2025 का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। वर्ष के अंतिम दिन आज विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिवादन करते हुए उनसे आगामी नव वर्ष के लिए आशीर्वाद लिया। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सबके लिए मंगलकारी नव वर्ष की कामना की। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।‌ विद्यार्थियों को नए वर्ष की बधाई देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि आगामी नव वर्ष में हम पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नव वर्ष में अपने अंदर की कमियों को सुधारने तथा हमेशा बेहतर करते रहने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों सहित वार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुटे सभी विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं में स्वर्णिम सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‌शैक्षिक उपलब्धियां के साथ-साथ वर्ष भर खेल एवं कला के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके लिए भी मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम के अंत में सर्वे भवंतु सुखिन का उद्घोष करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी नव वर्ष में सामाजिक कर्तव्यों का भी अधिक निष्ठा के साथ पालन करने के लिए तत्पर रहने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति धर्म से ऊपर उठकर हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से नए वर्ष में हर माह कम से कम एक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पेड़ों की देखभाल करने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई