सर्द हवाओं के बीच रात में सड़कों पर निकली ईओ पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों खतौली के रैन बसेरे में एक युवक की मौत होने के बाद पूरा अमला एक्टिव मोड पर है। बीती रात्रि डीएम से लेकर तहसीलदार तक सभी सड़कों पर निकले और अपने-अपने स्तर से क्षेत्रों में भ्रमण किया। इसी बीच पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी अपनी टीम के साथ शहरी क्षेत्र में रैन बसेरे और अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए दौरे पर थीं, जहां पर उन्हें एक महिला बीमार मिली, जिसे उन्होंने अपनी गाड़ी से ही जिला अस्पताल में पहुंचाने के साथ वहां इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर उसे भर्ती कराया। इस बीच काफी देर तक ईओ वहां पर उसकी देखरेख के लिए रूकी रही।
सोमवार देर रात्रि नगरपालिका परिषद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सर्द हवाओं के बीच नगरीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अलाव व अन्य व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। इस बीच जब वो रेलवे स्टेशन पर बने रेन बसेरे में पहुंची तो वहां उन्हें प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुछ देर पहले आई एक महिला की तबीयत खराब है। इस पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह रेन बसेरे में एम्बुलेंस आने का इंतजार न करते हुए अपनी गाड़ी से खुद बीमार महिला को जिला अस्पताल लेकर गई और वहां पर प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला को सांस की समस्या है और पहले भी उक्त महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आ चुकी है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने डॉक्टरों से बीमार महिला का तुरंत इलाज शुरू कराने के साथ उसको वहीं पर भर्ती करा दिया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सवेरे भी फिर से महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इन्होंने बताया-
ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि महिला का स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्होंने बताया कि रात्रि भ्रमण पर रहने वाले पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि वो सड़क पर सोते हुए लोगों को हर हाल में आश्रय स्थल तक पहुंचाये और रैन बसेरा संचालक को भी निर्देशित किया कि वो वहां ठहरने वाले लोगों के बीमार होने पर उन्हें चिकित्सकीय लाभ दिलाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई