मुजफ्फरनगर। शिवचौक स्थित पालिका की गोल मार्किट में हो रहे तमाम अतिक्रमण के विरुद्ध शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से मिला। शिव सैनिकों ने इस बीच एडीएम से मुलाकात करते हुए गोल मार्किट के तमाम दुकानदारों द्वारा मार्किट में स्थित दुकानों के बाहर बरामदे में लंबे समय से कर रखे अतिक्रमण को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि नगर के शिवचौक जैसे व्यवस्ततम बाजारों में शामिल गोल मार्किट का बरामदा आमजन के आने जाने के लिए है, मगर दुकानदारों ने लालच के बढ़ते पूरे बरामदे पर कब्जा कर रखा है। यही नहीं मार्किट के रास्ते में स्टील रैलिंग लगा कर वहां पर भी कब्जा जमा लिया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों व परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एडीएम प्रशासन से मिल शिव सेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन दुकानदारों द्वारा अपनी 10 फीट की दुकान बढ़ा कर व पालिका भूमि पर कब्जा कर अपनी दुकान 20 फीट कर ली, मगर उसके बावजूद भी फिर चार फीट आगे बढ़ा कर अपना सामान रोड पर रख लेते हैं। इसके साथ प्रशासन पर आरोप लगाते हैं कि प्रशासन निकम्मा-नकारा हो गया है, इनसे शहर जाममुक्त नहीं हो पा रहा है। शिवसेना नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में इस गोल मार्किट का बरामदा कब्जामुक्त नहीं होता तो शिवसेना अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को विवश होगी। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, अमरीश त्यागी, गोपी वर्मा, सचिन कपूर, जोगी, भारत खोखर, सूरज शेट्टी, सौरभ राजपूत, विपिन कुमार, सोनू कुमार एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






