सैनी समाज का मौ. रामलीला टिल्ला पर सम्मेलन आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सैनी संगठन की ओर से बुधवार को नगर के मौ. रामलीला टिल्ला पर महाराजा सैनी जी की जयंती पर 47वां समारोह आयोजित किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनुज शत्रुघ्न के पौत्र एवं सैनी वंश के प्रवर्तक महाराजा सैनी की जयंती पर यज्ञ-हवन के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के मंत्री जसवन्त सिंह, उत्तराखंड के मंत्री श्यामवीर सिंह, नूरपुर के विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व तहसीलदार भोपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैनी समाज के 260 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी के मंत्री जसवंत सिंह ने संगठन की मजबूती के साथ समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पड़ौसी राज्य हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह के नेतृत्व में अपनी आस्था रखते हुए नई सोच को पैदा किया है। इस सोच ने हरियाणा में विकास की गति को नई उंचाई पर लाने का काम किया।
उत्तराखंड के मंत्री श्यामवीर सैनी ने संगठन के प्रयासों की इस बीच प्रशंसा करते हुए ऐसे अन्य आयोजनों के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया। नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी ने बताया कि समाज को संगठित होने के साथ राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि हमें चुनाव में मिली पराजय से हताश होने की जरुरत नहीं है, अपितु इस हार से सबक लेकर और अधिक मजबूती के साथ अपने लोगों व समर्थकों के लिए धरातल पर काम करने की आवश्यकता है, तभी हम भविष्य में सफलता के शिखर पर पहुंच सकेंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा से डॉ. मंजीत कटारिया, फलावदा के चेयरमैन अशोक सैनी, शाहपुर के पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, डॉ. तेजपाल सैनी, ओमपाल सैनी, दीपक सैनी, डॉ. महेन्द्र सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, महामंत्री विजय सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र सैनी, डॉ. शीश पाल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चन्द सैनी एड, कमल सैनी, राकेश सैनी, किरण सिंह सैनी, डॉ. शीशपाल सैनी, अंकित सैनी, पुष्पेन्द्र सैनी, ब्रजपाल सैनी, प्रेम सिंह सैनी, प्रवीण सैनी, नरेश सैनी, हरीश सैनी, बनारसी सैनी, नंद किशोर सैनी, कविता सैनी, डॉ. शेखर सैनी, एमआर सैनी, सत्यदेव सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में जिले भर से समाज के गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई