डीएम उमेश मिश्रा की सख्ती के बाद टली सर्दी की प्रदर्शनी

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले की जनता को सस्ता व सुलभ मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ अन्नदाताओं को खेती से जुड़ी तकनीक तथा यांत्रिकी आविष्कार के बारे में जानकारी साझा कराने की दिशा में सर्दी में लगने वाली प्रदर्शनी पर ग्रहण लग गया है। दशकों से अपनी पहचान रखने वाली उक्त जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन इस बार तमाम तैयारियां पूर्ण होने के बाद भी अब अधर में लटक गई है। पूर्व में गर्मियों के सीजन में मनोरंजन का सस्ता साधन रही इस प्रदर्शनी को दंगों के बाद सर्दी से पूर्व दीपावली मेले के रूप में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इस बार यह परम्परा टूटती दिख रही है। प्रदर्शनी का ठेका हो जाने के बाद बाजार लगने की तैयारी के बीच डीएम ने इस नुमाइश का अनुमोदन करने के बजाए जांच बैठा दी और सीडीओ को पत्रावली सौंपकर वित्तीय सम्बंधी रिपोर्ट तलब की, जिससे नुमाइश आयोजन अधर में लटक गया।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से जिले की जनता के मनोरंजन की दशकों तक साक्षी रही नगर के मेरठ रोड पर नुमाइश ग्राउंड में लगने वाली प्रदर्शनी का बाजार लगातार महंगा होता जा रहा है। बीते वर्ष 2023 में 30 दिन की नुमाइश का ठेका 2.38 करोड़ रुपये में बहराइच की कंपनी के नाम छूटा था, जबकि इस बार अधिकतम बोली 2.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। उक्त सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी कमला इंटरप्राइजेज मेरठ के मालिक रिंकू कुमार के नाम जिला प्रदर्शनी समिति ने यह ठेका छोड़ दिया, जबकि पिछले साल ठेके का पैसा भी वसूल नहीं होने की पीड़ा सुनाते हुए ठेकेदारों ने पूरा भुगतान करने से इंकार करते हुए छूट मांगी थी, तो बड़ा बवाल हो गया था। प्रदर्शनी समिति की ओर से नुमाइश मैदान के गेट के दरवाजे बंद कर ताला डाल दिया और ठेकेदार फर्म के झूले व अन्य सामान रोक लिया था। इसके बाद कंपनी को पूरा पैसा जमा कराना पड़ा था।
इस बार प्रदर्शनी की तैयारी अक्टूबर में शुरू हो चुकी थी। नवम्बर माह में इसके आयोजन की तैयारियों के बीच मीरांपुर सीट पर उपचुनाव की आचार संहिता लगने के कारण सारी तैयारी धरी रह गई। चुनाव निपटा तो फिर से जिला प्रदर्शन सीमिति की ओर से नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी शुरू की और इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई। नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष इन्हें खोला गया तो कमला इंटरप्राइजेज मेरठ कंपनी ने सर्वाधिक 2.51 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उसको ठेका स्वीकृत कर दिया गया। यह ठेका बीते साल से 13 लाख रुपये अधिक रहा। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय तय किया गया। ठेका होने के बाद इसके अनुमोदन के लिए पत्रावली डीएम उमेश मिश्रा को भेजी तो उन्होंने इस पर जांच बैठा दी। डीएम ने बताया कि सीडीओ से वित्तीय व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद प्रदर्शनी आयोजन को लेकर निर्णय लिया जायेगा।

इन्होंने कहा-
जिला प्रदर्शनी समिति सचिव सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि इस साल प्रदर्शनी के आयोजन की संभावना अब नहीं हैं। जनवरी में नुमाइश के आयोजन का औचित्य नहीं बनता, क्योंकि सर्दी बढ़ जायेगी। अभी डीएम की ओर से स्वीकृति नहीं मिली है। उनके द्वारा वित्तीय व्यवस्था को लेकर सीडीओ को जांच सौंपते हुए उनकी राय मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal