मुजफ्फरनगर। विश्व संवाद केन्द्र की ओर से रविवार को साहित्य बिक्री दिवस पर साहित्य का एक स्टॉल शिवचौक पर लगाया। इस स्टाल में वीर बालक, समाज में पंच परिवर्तन, राष्टÑ के लिए समर्पित महापुरुषों के लिए पुण्य प्रवाह, अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी मुख्यत: चार पुस्तकों का वितरण किया। प्रबुद्ध समाज ने इन सभी किताबों को पसंद किया। वीर बालक में अभिमन्यु, शिवाजी, बाबा अजित सिंह व जुझार सिंह जैसे बालकों की वीरता के बारे में सुंदर लेखन किया हुआ था। पंच परिवर्तन जैसे विषय परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी भाव, पर्यावरण संरक्षण, और नागरिक कर्तव्य जैसे समाज से जुड़े विषयों के बारे में ज्ञान की पुस्तकें जो समाज को नया रास्ता दिखाएं समाज में बांटी गई।
विश्व संवाद केंद्र से विकास भार्गव जी, सीताराम जी, राजीव जी, सहदेव जी, हिमांशु जी, हीरालाल जी, राकेश जी व श्री मोहन तायल, संजय मित्तल, दीपक मित्तल, अखिलेश और गौरव आदि का पुस्तक वितरण में सहयोग रहा।






