एक मुश्त समाधान योजना में अलर्ट मोड पर विद्युत विभाग

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में एक मुश्त समाधान योजना, राजस्व वसूली, वाणिज्य मानकों पर खराब प्रदर्शन मामले में बीते दिवस पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग अधिकारी सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। एमडी ईशा दुहन की सख्ती के बाद निर्धारित लक्ष्य पाने को जनपद में मुख्य अभियन्ता पवन अग्रवाल के कुशल निर्देशन में विद्युत विभाग के अधिकारी धरातल पर सर्द हवाओं के बीच नजर आ रहे हैं। रविवार को इस कड़ी में अवकाश के बावजूद जिम्मेदारी के मूड में दिखाई दिए।
अभियान की इस कड़ी में रविवार को अधीक्षण अभियन्ता ने ग्राम बरवाला में छापेमारी करते हुए क्षेत्र में बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटने के साथ वसूली अभियान चलाया। इस बीच टीम ने ग्राम बरवाला में एसई संजीव कुमार, ईई गुलशन कुमार, एसडीओ और जेई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 82 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, जिनका कुल बकाया 57 लाख रुपए से अधिक था। इस दौरान टीम ने मौके पर 26 विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराकर 5 लाख रुपए जमा किए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को फिर बरवाला गांव में बचे हुए बकायेदारों के कनेक्शन काटे जायेंगे। अब तक के आंकड़ों में 15 दिसम्बर से विद्युत वितरण मण्डल प्रथम मेें 19,000 विद्युत के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये हैं, वहीं 10,000 विद्युत उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना मेें 10.3 करोड़ रुपए अब तक जमा किये गए। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य प्राप्ति की खातिर विभाग जिले में अभियान जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal