शोकसभा में लिया नेत्रदान का संकल्प, लोगों को किया प्रेरित

Share :

मुजफ्फरनगर। द्वारिकापुरी निवासी कमल गोयल की स्वर्गवासी माता कांता गोयल धर्मपत्नी स्व. विमल प्रसाद गोयल का मरणोपरांत नेत्रदान समर्पित युवा समिति की प्रेरणा से परिवार सदस्यों ने स्वेच्छा से किया था। रविवार को उनकी तेरहवीं पर आयोजित शोकसभा को समर्पित युवा अमित पटपटिया के आह्वान पर प्रेरणा सभा में तब्दील करते हुए नेत्रदान संकल्प शिविर लगाया। इस शिविर में 2 दर्जन से अधिक लोगों ने नेत्रदान पंजीकरण फार्म भर, मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया।
समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने बताया कि समिति द्वारा पहले भी इस प्रकार नेत्रदानी की तेरहवीं पर नेत्रदान के पंजीकरण शिविर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से सभी को इस परिवार से प्रेरणा लेकर नेत्रदान के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। वहीं समर्पित युवा समिति से जुड़े सभासद अमित पटपटिया ने सभा को संबोधित करते हुए नेत्रदान का महत्व और इससे जुड़े तमाम पहलुओं को खोलकर सामने रखा जिसका उपस्थित जनसमूह ने समर्थन करते हुए दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने तत्काल नेत्रदान संकल्प पत्र भरा। इधर, दिवंगत कांता रानी के पुत्र कमल गोयल को उनकी माताजी का नेत्रदान सर्टिफिकेट भी सौंपा गया। नेत्रदान संकल्प शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील राजवंशी, डॉ. संजीव संगल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, रजनी चौधरी, नीलू तनेजा, संजय सरदाना, विवेक अग्रवाल, संजय बंसल, प्रवीण अरोरा, ललित वत्स, साक्षी मल्होत्रा, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, ममता अरोड़ा, पवन तनेजा समेत कई जागरूक लोगों ने स्वेच्छा से नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया। इस दौरान समर्पित युवा समिति से गुलशन अरोड़ा, हितेश आनंद, हरीश अरोड़ा, पं. मनसुख शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में

जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह ने की सांसद पप्पू यादव से मुलाकात

खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal