डीएम ने किया बहादरपुर गौ सरंक्षण केंद्र का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर यूपी के तमाम जनपदों में शुरू वृहद गौ सरंक्षण की कड़ी में आए दिन मिल रही शिकायतों के बीच डीएम उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को तहसील सदर के विकास खंड सदर ग्राम बहादुरपुर में बने वृहद गौ संरक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीच उन्होंने वृहद गौ संरक्षण केंद्र के केयर टेकर द्वारा भूसा गोदाम से भूसा गायों को डालते हुए मिला।
निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा को उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा ने बताया कि वृहद गौ संरक्षण केंद्र में चार सेट बनी हैं, जिनमें 249 गाय संरक्षित हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने केयरटेकर से भूसा, हरा चारा एवं पीने के पानी आदि की जानकारी ली। इस पर केयरटेकर ने डीएम को अवगत कराया कि भूसा, हरा चारा, पानी की पूर्ण व्यवस्था है। शुक्रवार में दिन में बारिश होने के कारण से हरा चारा नहीं आ पाया। केन्द्र में तीन गाय बीमार चल रही है, इन गायों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए डॉक्टर दो या तीन दिन में आते हैं, आज आए थे, गायों को चेक करके चले गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गायों को समय से भूसे के साथ-साथ हरा चारा अवश्य दिया जाए। खंड विकास अधिकारी द्वारा एक माह पहले निरीक्षण किया गया था। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि गौं संरक्षण केंद्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर किया जाए, यदि कोई गाय बीमार हो उसे दवा समय पर दी जाए। भूसा व हरा चारा की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जाए। गायों को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल से ढक कर रखा जाए और बच्चे को अलग सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए। डीएम ने केयरटेकर से मानदेय मिलने के बारे में जानकारी की, जिस पर केयर टेकर ने अवगत कराया मानदेय समय से मिल रहा है। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा व संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।
बता दें, यूपी में आए दिन प्राय: आवारा व छुट्टा पशुओं के चपेट में आने से लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे थे। ऐसे में पशुओं के हमले से कई लोग अपनी जान गंवा देते थे, जबकि कई लोग घायल भी हो जाते थे। सड़कों के किनारे तथा बीच में झुंड बनाकर काफी संख्या में छुट्टा पशुओं का हर दिन दिखाई देना आम बात थी, जिसे योगी सरकार में नियंत्रित करने के प्रयास शुरू हुए, जिनके आज परिणाम सबके समक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal