पीएम किसान योजना: अब बिना फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं मिल पाएंगे 19वीं किस्त के पैसे

Share :

मुजफ्फरनगर। देश में संचालित कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है, इसमें एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। योजना में अन्नदाताओं ंकी आय में वृद्धि करने और उन्हें खेती में आर्थिक मदद के लिए चलाया गया है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये देने का प्रावधान है, जिसमें 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में किसानों के खातों में धनराशि दी जाती है। इस बार उक्त किस्त यानी 19वीं किस्त जारी होने से पूर्व बतौर लाभार्थी आपको इस योजना का लाभ पाने के लिए यह काम और करवाना जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते, तो आपकी किस्त इस बार अटक सकती है।
उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने जनपद के किसानों को अवगत कराया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार करने तथा डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आॅनलाइन रिकार्ड व्यवस्थित करने के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। किसानों की सभी भूमि का रिकार्ड आधार से लिंक कराने के बाद किसानों का फार्मर आइडीयुक्त गोल्डन कार्ड बनेगा। इस गोल्डन कार्ड-फार्मर आइडी के आधार पर किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से भविष्य में लाभाविंत करना आसान होगा। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्षतिपूर्ति का आंकलन व भुगतान की व्यवस्था सरल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में एक लाख 91 हजार 527 किसान ऐसे हैं, जिन्हें अगली किसान सम्मान निधि पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराना होगा। ऐसा न कर पाने पर आप सम्मान योजना से वंचित रह जाए तो अतिश्योक्ति न होगी। योगी सरकार ने इसके लिए अंतिम मौका दिया है। ऐसे में अगर योजना से जुड़े किसान इस काम को नहीं करवाएंगे, वे अगली किस्त का लाभ पाने से वंचित भी रह सकते हैं।
फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए विभाग की ओर से वेब पोर्टल शुरू किया गया है। वहीं पोर्टल के अलावा आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर या फिर सरकार द्वारा पंचायत भवन या गांव में अन्य जगहों पर लगाए गए कैंप से आप ये काम करवा सकते हैं। अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और फॉर्मर रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए अपना आधार कार्ड चाहिए, इसके साथ योजना से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना जरूरी है, साथ ही आपको खतौनी भी चाहिए। इसके अलावा फार्मर सहायक यूपी ऐप कृषक डाउनलोड करके आप साईन अप आॅपशन पर जाकर आधार के माध्यम से लॉग ईन आईडी क्रिऐट करते हुए भी अपनी तथा परिवार के अन्य सदस्य कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आसानी के साथ करा सकते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई