मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआरके साथ वेस्ट यूपी और मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार सुबह मौसम के बदले अचानक मिजाज के बीच शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को चौंका दिया। घने बादलों व तेज बारिश के कारण दोपहर के समय ही पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। ऐसे में हाईवे से संपर्क मार्गों तक सड़कों पर तमाम वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विभाग की माने तो बारिश अभी शनिवार को भी हो सकती है। वहीं गरज के साथ कुछ जगह ओलावृष्टि, तेज हवा चलने का अनुमान है। विभाग के जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम पारा 11.2 और बारिश 33 एमएम दर्ज की गई।
शुक्रवार को सुबह से देर रात्रि तक जारी रिमझिम और झमाझम बारिश ने कई दिनों से जारी ठंड को और भी बढ़ा दिया, जिससे शहरवासियों को ठंड का अधिक अहसास होने लगा। वहीं बारिश के कारण नगर में सड़कें फिसलन भरी हो गर्इं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया। वहीं दिन भर जारी बारिश से बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का ये दौर अगले कुछ दिनों तक अभी जारी रह सकता है और शहरवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, तापमान में जारी गिरावट से लोग घरों में दुबकने को विवश और जररुत पड़ने पर गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। दिसम्बर के अंत में हुई इस बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया। गुरूवार देर रात से शुरू होकर शुक्रवार को दिन भर जारी बारिश के बीच बच्चे स्कूलों में पहुंचे। बाजारों में इस बीच बारिश के कारण लोगों के न पहुंचने पर दुकानदार ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व हीटर और आग का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं सर्दी में लोग घरों में दुबके रहे। वहीं नगर में जगह-जगह उक्त सड़कों में पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, जनपद में जहां कई दिनों से कोहरा व शीतलहर का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिकांश बच्चे बारिश की वजह से स्कूल नहीं जा पाए। उधर, दिनभर बिजली की आंख मिचौली भी जारी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे शुरू हुई बारिश देर रात्रि तक रूक-रूककर होती रही। जिस कारण ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश और अत्यधिक ठंड के कारणी छोटे बच्चे वह बुजुर्ग घरों में रजाइयों में तो बने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने शनिवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है।पूरे दिन बहुत जरूरी काम के लिए लोग सड़क पर निकल सके। वहीं देहात क्षेत्र में भी बारिश के कारण खेतों में काम करने वाले किसान भी बारिश के चलते घरों में ही बैठे रहे। दिन भर जारी रही बारिश के कारण पशुओं का भी बुरा हाल रहा।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






