दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।






