डीएवी कॉलेज में अटल जी के जन्म शताब्दी समारोह का सजीव प्रसारण

Share :

मुजफ्फरनगर। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में देखा गया। इस अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस डीएवी पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान के साथ मीरांपुर विधायक मिथलेश पाल उपस्थित रही। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भांगिया, डीआईओएस राजेश श्रीवास, बीएसए संदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. गरिमा जैन और सचिव डॉ. एमके बंसल द्वारा संयुक्त रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मेें जिला स्तर पर भाषण, निबन्ध और एकल काव्य पाठ में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डिग्री स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में राज शेखर प्रथम, पारखी त्यागी द्वितीय और अक्सा हयात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल काव्य पाठ में वैदेही शर्मा ने प्रथम, अर्जुन सिंह ने द्वितीय और अब्दुल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए नई सोच को जाग्रत किया। इसके अलावा माध्यमिक स्तर पर निबंध लेखन में आफरीन ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह व जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय त्यागी, ललित मोहन गुप्ता, प्रशांत शर्मा, संदीप कौशिक, राहुल शर्मा, अभिषेक बंसल, पवन कुमार, अमित जैन, अमित कुमार, अमित शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. ऋतु मित्तल आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. राहुल शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal