भागवंती विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस पर किया छात्राओं को सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में गुरूवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। मुख्य वक्ता के रूप में अर्चना शर्मा ने बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह गुरू गोबिन्द सिंह के साहिबजादों की कथा द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शैक्षिक परीक्षा परिणाम 2023- 24 बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं व वर्ष 2024-25 में प्रतियोगिताओं जैसे-वेश प्रतियोगिता, कक्षा सज्जा प्रतियोगिता, रूप सज्जा व खेलकूद राष्ट्रीय स्तर अखिल भारतीय प्रतियोगिता आदि के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में गंगा प्रताप अग्रवाल, स्व. भागवंती जी के प्रपोत्र डॉ. अभिषेक अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि जगवीर शर्मा संभाग निरीक्षक, चरण पाल जन शिक्षा समिति के अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रबंधक प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, उप प्रबंधक अरविंद मित्तल, जय प्रकाश गर्ग, प्रवीण बंसल लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के उप प्रबंधक आदि ने अपना कीमती समय देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं कोे ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संभाग निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह से मोमबत्ती और अगरबत्ती सुलग कर पिघल जाती है और फिर भी रोशनी देती है, इसी तरह सभी छात्राओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को इसी प्रकार आगे बढ़ने की सीख दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal