डीएम ने पढ़ाया अफसरों को सुशासन सप्ताह में सफलता का पाठ

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से विभाग वार सरकार की योजनाओं की जानकारी व उनके विस्तारीकरण को दिखाया। इस बीच सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, औद्योगिक क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण, रोजगार के साथ ही विद्युतीकरण, भौगोलिक एवं प्रशासनिक संरचना, खेल,आईटी और ई-गवर्नेंस भारतीय स्वतंत्रता के 100 वर्ष कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा आदि रीजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि एक बेहतर समाज-एक बेहतर राष्ट्र तभी बन सकता है, जब हम सब मिल जुलकर कार्य करें। ऐसे में हमें जो दायित्व दिए गए हैं, उन दायित्वों का सही निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, कोई भी पात्र व्यक्ति संबंधित योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर ध्यान देते हुए कार्य योजना बनाते हुए उस व्यक्ति को योजना का लाभ देते हुए उसे लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जो आठ सिद्धांत हैं, उन पर हमें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए कार्य करें और अपने राष्ट्र को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। इस बीच डीएम ने सेवानिवृत्त कर्नल राजीव चौहान, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य जगत पाल शर्मा आदि लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया, अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal