नुमाईश मैदान में कृषि मेले के बूते किसान सम्मान दिवस का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस यानि किसान सम्मान दिवस पर कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण योजनान्तर्गत कृषक मेला व गोष्ठी का आयोजन नुमाईश पंडाल में किया गया, जिसमें कृषि व उससे संबंधित समस्त सहयोगी विभागों द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गयी। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से जुड़े विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा चलायी जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस बीच कृषकों की कृषि से जुड़ी समस्याओं का निदान किया गया।

नुमाईश ग्राउंड में आयोजित कृषि मेले एवं गोष्ठी का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, डीएम उमेश मिश्रा द्वारा मेले का अवलोकन करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक ने विभाग की ओर से संचालित योजनओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने के साथ इस दौरान कृषि से सम्बन्धित विभागों के विभिन्न क्षेत्रों में जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है।उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि आत्मा योजना द्वारा कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित क्षेत्र में जनपद स्तर पर प्रथम पुरुस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को 7 हजार एवं द्वितीय पुरुस्कार के रूप में 5 हजार एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषक को 2 हजार रुपए पुरुस्कार की धनराशि देने का प्रावधान है।
मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। कृषि क्षेत्र में पुरूस्कार प्राप्त करने वाले कृषकों से आह्वान किया कि वे अपनी अधिक उत्पादन करने वाली तकनीक का अन्य कृषकों में भी प्रचार-प्रसार करें, ताकि अन्य कृषक भी उस उत्पादन तकनीकी को अपनाकर अधिक लाभ प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित हो सके। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें तथा विभागीय अफसरों एवं वैज्ञानिकों द्वारा उत्पादन तकनीक अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। डीएम उमेश मिश्रा ने भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति पर प्रशंसा करते हुए उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि कृषि निवेश को जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए मार्किट लिंकिज कराया जाये। किसान सम्मान दिवस पर कृषि के जनपद स्तर पर 4 प्रथम एवं 4 द्वितीय पुरुस्कार के साथ विकास खंड स्तर पर 09 कृषकों को, उद्यान विभाग से जनपद स्तर पर 3 कृषक, पशुपालन विभाग से 3 प्रथम, 3 द्वितीय एवं विकास खंड स्तर पर 9 कृषकों को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थी कृषकों को यंत्र एवं ट्रेक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के साथ-कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता, कृषक उत्पादक संगठन के उत्पाद एवं जैविक उत्पाद से संबंधित प्रदर्शनी लगायी गयी। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उद्यान अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारी समिति, जिला कृषि अधिकारी, आत्मा प्रभारी के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal