डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर कंपनी को भेजा नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में पालिका की तय शर्तों के अनुरूप डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य न होने पर पालिका ईओ ने कम्पनी के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कदम उठाए हंै। उन्होंने कम्पनी को कार्य शैली में सुधार करने के लिए चेतावनी नोटिस भेजा है। वहीं दिल्ली की कम्पनी के असंतोषजनकपूर्ण कार्य को लेकर सभासद और नगरवासियों में काफी रोष व्याप्त है।
नगरपालिका परिषद में कूड़े की समस्या का स्थाई निदान करने को लेकर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की महत्वाकांक्षी योजना परवान चढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। बीते 17 फरवरी में तय शर्तों के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कूडा डलाव घर समाप्त किए जाने की योजना की खातिर पालिका प्रशासन ने 92 लाख रुपए प्रतिमाह खर्च कर, दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया था। कंपनी शुरूआती दौर में तेजी से आगे बढ़ी तो उसकी ओर हर किसी ने हाथ बढ़ाने का ही काम किया, लेकिन समय के साथ उक्त कंपनी प्रगति करने के बजाए बैक होती चली गई। बीते दिनों छह दिनों की हड़ताल के बाद कंपनी कार्य पटरी पर आ नहीं पाया। इस बीच कई इलाकों में जहां फिर से स्थानीय रेहड़ा सफाई कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे, स्थानीय लोगों का सहयोग न मिल पाने से कंपनी अपने काम को पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 20 से 22 दिसम्बर तक क्षेत्र में डोर टू कूड़ा कलेक्शन ही नहीं किया गया। 22 दिसम्बर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मध्यक्षता के बाद मात्र 6 वार्डों में ही कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां पहुंची हैं। वहां भी आधा-अधूरा ही कंपनी के कर्मचारियों से कूड़ा कलेक्शन कार्य किया गया। इस कार्यशैली से लोग परेशान हैं, वहीं सभासदों में भी रोष व्याप्त है। कंपनी द्वारा कूडा कलेक्शन, प्रबंधन व यूजर चार्ज के कार्य में असंतोषजनक अव्यवस्था की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि अनुबंध की तय शर्त संख्या-12 में स्पष्ट रूप से अंकित है कि कम्पनी अपने अधीनस्थ श्रमिकों का भुगतान हर माह की 7 तारीख तक उनके बैंक खातों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा। चाहे पालिका से भुगतान हुआ हो या नहीं। समस्त जिम्मेदारी प्रथम पक्ष (फर्म) की होगी, लेकिन फर्म द्वारा लगातार अपने वाहन चालकों व श्रमिकों के वेतन भुगतान में विलम्ब किया जा रहा है, जिस कारण हड़ताल की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। उन्होंने बताया कि अनुबन्ध की निर्धारित शर्तों का फर्म द्वारा पालन न किये जाने के दृष्टिगत यदि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो उसका समस्त उत्तरदायित्व फर्म का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal