मुजफ्फरनगर। गुरूवार को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ और वैलनेस सेंटर मखियाली एवं जट मुझेड़ा का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारी इस बीच उपस्थित मिले। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया जहां पर डिलीवरी हो रही थी। वहीं उन्होंने कोल्ड चैन का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए तथा जो भी टूट फूट है उसे ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मखियाली का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने औषधियां के उचित रखरखाव के लिए निर्देशित किया। बाद में उन्होंने हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर जट मुझेड़ा का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय उनके साथ स्टेनो पाकेश कुमार मौजूद रहे।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया






