मुख्यमंत्री योगी की बीआईटी सभा का शासन ने किया भुगतान

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विस उपचुनाव से पूर्व यहां पर एनडीए गठबंधन के घटक दल रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर चुनावी जमीन तलाशने व शासन की योजनाओं से पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की थी। उनकी यह वीआईपी विजिट मीरांपुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज में हुई और यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए हुए खर्च की डिमांड करने पर शासन ने लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी। इसके साथ ही जिले के 3 ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन से दूसरी किश्त का पैसा जारी हो गया। दोनों कार्यों के लिए 2.27 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है।
बीते 22 अगस्त को सीएम मीरांपुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज परिसर में एनडीए गठबंधन की धरातल पर चुनावी तैयारियों को परखने, भाजपा और रालोद के कार्यकर्ताओं से संवाद करने और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे, जहां उन्होंने रोजगार मेले के बाद पात्रों को नियुक्ति पत्र व सरकार की योजनाओं के लाभार्थी लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीएम की वीआईपी विजिट के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीआईटी कॉलेज परिसर में हैलीपेड निर्माण करने के साथ मंच, स्विस कॉटेज व बेरिकेडिंग व्यवस्थाएं की गई थी। इस कार्य पर हुए खर्च की डिमांड लोक निर्माण विभाग ने शासन से की थी। डीएम संस्तुति के बाद बिलों को शासन को भेज दिया गया था। शासन द्वारा यह धनराशि जारी कर दी है। यूपी शासन के विशेष सचिव शेषनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर धनराशि जारी किये जाने की सूचना दी है। वीआईपी विजिट के लिए हुए कार्यों के संबंध में खर्च के भुगतान की डिमांड के अनुसार 01 करोड़ 11 लाख 26 हजार रुपये राशि जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग बिलों का प्री आॅडिट कराये ताकि भविष्य में कोई विसंगति पैदा न हो यदि गलत या फर्जी बिल के सहारे अधिक धनराशि अवमुक्त कराई तो सम्बंधित अभियंता के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से हुई सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की डिमांड पर शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने मुजफ्फरनगर जनपद में स्वीकृत तीन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए द्वितीय किश्त का पैसा जारी कर दिया। इन ग्रामीण सम्पर्क मार्गोंं के निर्माण में जनवरी 2024 को कार्य स्वीकृति कर शासनादेश जारी किया था। इसमें सीकरी से योगेन्द्रनगर सम्पर्क मार्ग, गांव तौफीर से शाहदरा सम्पर्क मार्ग और बेहड़ा अस्सा से जौली रोड तक मार्ग निर्माण शामिल किया था। इसमें शासन ने द्वितीय किश्त में तीनों कार्यों के लिए 01 करोड़ 16 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है। इन ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा कराया जा रहा है। शासन ने निर्देश दिये हैं कि तीन सड़क निर्माण कार्य के लिए जारी द्वितीय किश्त की धनराशि को 31 मार्च 2025 तक हर दिशा में खर्च करते हुए 30 अपै्रल तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal