कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में पहुंचे पीसीएस के प्रश्न पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। आगामी 22 दिसंबर को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में होने जा रही पीसीएस परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं ने जोर पकड़ लिया है। गुरूवार को जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा से जुड़े प्रश्न पत्रों को कोषागार में पहुंचाया गया। इस बीच सुरक्षा कारणों से डीएम उमेश मिश्रा ने अपनी निगरानी में प्रश्न पत्रों को कोषागार में जमा कराया। अब इन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व सैक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहुंचाया जायेगा।
जनपद के 22 परीक्षा केन्द्रों पर पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों से जहां प्रशासन ने जनपद में धारा-144 लागू कर दी है। वहीं पीसीएस परीक्षा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने को इन केंद्रों से प्रश्न पत्रों की निगरानी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्वयं डीएम उमेश मिश्रा गुरूवार को इससे जुड़ी व्यवस्थाओं को परखने को सक्रिय नजर आए और उनकी मौजूदगी में प्रश्न पत्रों को कोषागार में जमा कराए। इस बीच एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्टेÑट विकास कश्यप मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था हेतु भी पर्याप्त तैयारियों के बीच परीक्षा केन्द्रों के आसपास एंबुलेंस व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सशस्त्र पुलिस बल के साथ निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व पहुंचेंगे, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 3 घंटे पूर्व पहुंचेंगें। ये सभी परीक्षा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक केन्द्र पर सजग रहकर भ्रमणशील रहेंगें। परीक्षा केन्द्र पर अन्तरीक्षकों के परीक्षा कक्ष का आंवटन परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश से 30 मिनट पूर्व स्टेटिक मजिस्टेÑट के द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता पर कोई प्रश्न चिन्ह न लग पाये। परीक्षा के दिन स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा केन्द्र व्यवस्थापक और सह केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में तमाम औपचारिकता पूर्ण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा से सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्टेÑट, सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा आयोग के अधिकारियों के अतिरिक्त परीक्षा से जुड़े अन्य कार्मिक और पुलिस कार्मिक किसी को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल के साथ अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal