एमडीए के महायोजना-2025 को पंख लगाने की दिशा में बढ़े कदम

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर व शामली में विकास प्राधिकरण सुनियोजित विकास की खातिर महायोजना- 2031 लागू कराने में जुटा है। एमडीए मुजफ्फरनगर जिले में इस महायोजना के लिए 300 वर्ग किमी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिसमें 40 प्रतिशत भूमि आवासीय क्षेत्र के लिए चिन्हित की है। बुधवार को एमडीए सभागार में मंडलायुक्त सहारनपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में इस योजना का प्रेजेंटेशन किया गया। योजना के तहत काली नदी क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित करने के प्रस्ताव के साथ नगरीय क्षेत्र में योजना के तहत सुनियोजित विकास के लिए महायोजना-2031 का भी खाका खींचा है।
मेरठ रोड पर एसडीए सभागार में 55वीं बोर्ड बैठक मण्डलायुक्त सहारनपुर एवं अध्यक्ष एमडीए की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। एमडीए के सभागार में संपन्न 54वीं बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ व हैदरपुर के विकास कार्यों के लिये बजट का आवंटन करते हुए विकास को पंख लगाने को मुजफ्फरनगर महायोजना-2031, शामली महायोजना-2031 तथा जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम जडौदा में विकसित हो रही न्यूमैक्स टाउनशिप के भू-उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव व डीपीआर के साथ, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत भोपा रोड बाईपास क्रॉसिंग योजना में बाह्य विकास कार्य एवं पेट्रोल पम्प/फिलिंग स्टेशन में संशोधनों को अंगीकृत किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के शामली विकास क्षेत्र शामली के नये कलेक्ट्रेट में पार्क विकसित करने के प्रस्ताव, महायोजना-2031 (प्रारूप) के चरणबद्ध विकास क्रियान्वयन हेतु प्राधिकरण द्वारा जोनल प्लान तैयार कराने आदि के प्रस्तावों पर बोर्ड अनुमोदन प्रदान किया गया। वहीं नगरीय अवस्थापना की बैठक में मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत कुल अनुमानित लागत 15 करोड रुपए के निर्माण एवं विकास कार्यों पर स्वीकृति प्रदान की गयी। इस बैठक में बैठक में मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा, शामली के डीएम, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के साथ चीफ कोर्डिनेटर प्लानर एनसीआर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अपर निदेशक कोषागार एवं पेशन सहारनपुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल निगम, प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल, गजे सिंह तथा प्राधिकरण कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal