पालिका इंटर कॉलेज निर्माण में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन ने बैठाई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन नगर क्षेत्र में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और अफसरों व कर्मचारियों को कार्य के प्रति जवाबदेह बनाने को सख्ती के मूड़ में दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में लगातार औचक निरीक्षण व भ्रमण करते हुए जहां कार्यों की प्रगति को परखने में जुटी हैं, वहीं कार्यों की गुणवत्ता को जांच रही है। इस कड़ी में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्य को लेकर किए निरीक्षण में उन्होंने अनियमितता और खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताते हुए जेई निर्माण को जांच करने के निर्देश दिये हैं, वहीं ड्यूटी से नदारद तीन कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बीते दिवस नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस बीच मिली खामियों पर उन्होंने एक्शन लिया। टाउनहाल पहुंचने के बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिकाओं का निरीक्षण किया, जिसमें कई अफसर व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, बीसी वसीम अहमद, रोहित लहरी और अनुचर सोनू बिना पूर्व सूचना के गायब थे। चेयरपर्सन ने तीनों का एक दिन का वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका मुख्य कार्यालय में ही रखी जायें और एक मूवमेंट रजिस्टर बनाया जाये, जिसमें कार्यालय छोड़ने से पूर्व अधिकारी व कर्मचारी अपने हस्ताक्षर से कारण का उल्लेख करते हुए एंट्री दर्ज करायेंगे। इसके बिना कोई भी अधिकारी, लिपिक या कर्मचारी कार्यालय से गायब नहीं रहेगा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य में मिली खराब गुणवत्ता व अनियमितताओं को लेकर सख्त कदम उठाते हुए जेई निर्माण कपिल कुमार को जांच के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में वहां पर कुछ कक्षों की दीवारों में दरारें पाई गई, जिन्हें भरने के बजाए ठेकेदार द्वारा पुट्टी भरकर छिपाने का काम किया। जेई को मौके पर बुलाकर ठेकेदार के कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर कार्यवाही और जांच के साथ ही गुणवत्ता परक कार्य अपनी निगरानी में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 22 दिसम्बर को यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए विद्यालय के 20 कक्ष आवंटित किए है। ऐसे में अधिकारियों का निरीक्षण भी होना है, इसके दृष्टिगत भी निर्माण कार्य गुणवत्तापरक कराने पर जोर दिया है। वहीं विद्यालय में खराब जनरेटर ठीक कराने व मैदान के बीच बना मंच समतल करते हुए कोटा स्टोन के प्रयोग से नया मंच बनवाने के निर्देश भी जेई निर्माण को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal