डी एस पब्लिक स्कूल में शिल्प कला प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित तथा कार्यालय विकास आयुक्त हस्त-शिल्प सेवा कला केंद्र सहारनपुर की टीम द्वारा शिल्प कला प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हस्तकला सेवा केंद्र सहारनपुर से आए पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिल्प कला के विषय में जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में हस्तकला सेवा केंद्र सहारनपुर से हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन ऑफिसर श्री योगेश पाठक तथा स्वयं सेवी संगठन ,ग्रामोद्योग सामाजिक संस्थान की डायरेक्टर एवं शिल्प कला में राज्य पुरस्कार विजेता श्रीमतीअर्चना कश्यप सहित हस्त शिल्प सेवा केंद्र के लोअर डिवीजन क्लर्क श्री पवन कुमार एवं काष्ठ कला में राज्य पुरस्कार विजेता श्री इकराम, श्री महमूद अहमद एवं श्री अमजद सहित सौरभ बालियान आकाश बालियान एवं पवन कुमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामोउद्योग सामाजिक संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना कश्यप ने विद्यार्थियों को शिल्प कला तथा शिल्पकारो से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यदि आपके अंदर शिल्प कला से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई हुनर है तो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हस्तशिल्प कला सेवा केंद्र आपको अपना हुनर दिखाने का बड़ा मंच‌ प्रदान करने के साथ-साथ आपके क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते है। हस्तशिल्प कला सेवा केंद्र सहारनपुर के हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन ऑफिसर श्री योगेश पाठक ने भी विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिल्पी कार्ड के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक‌ जिसमें हस्त शिल्प कला से संबंधित कोई हुनर है वह शिल्प सेवा केंद्र पर शिल्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। शिल्पी कार्ड धारक शिल्पकारों को सरकार द्वारा अनेक प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। शिल्पी कार्ड धारक शिल्पकारों को आवश्यक प्रशिक्षण सहित आर्थिक सहायता, अनुदान एवं ऋण तथा बीमा आदि की सुविधा भी प्रदान की जाती हैं । कार्यक्रम में काष्ठ कला में राज्य पुरस्कार विजेता श्री इकराम, श्री महमूद अहमद तथा श्री अमजद ने विद्यार्थियों को काष्ठ कला से संबंधित लकड़ी के गुटखों पर खूबसूरत नक्काशी करके भी दिखाया। इनके द्वारा बनाए गए तथा प्रदर्शित किए गए लकड़ी के खूबसूरत नक्काशी वाले डिज़ाइन देखकर सभी विद्यार्थी चकित रह गए। लकड़ी के गुटखो पर की गई खूबसूरत नक्काशी की सभी ने प्रशंसा की। जरी में राज्य पुरस्कार विजेता श्रीमती अर्चना ने भी विद्यार्थियों को जरी से संबंधित खूबसूरत डिजाइन दिखाकर उनको इस क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने के लिए प्रेरित किया । सभी शिल्पकारों के हुनर से सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाए बहुत प्रभावित हुए। कार्यक्रम के अंत में हस्तशिल्प कला सेवा केंद्र से आई पदाधिकारीयों की टीम ने विद्यालय प्रशासन का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने भी ज्ञान से भरपूर इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों हेतु विद्यालय में आयोजित करने के लिए पूरी टीम का आभार प्रकट किया तथा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal