पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने सुनी पेंशनर्स की समस्याएं

Share :

मुजफ्फरनगर। पेंशनर्स दिवस पर जिला कोषागार द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरणसिंह सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम उमेश मिश्रा एवं संचालन कोषागार के वरिष्ठ सहायक शिवकुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस विशेष सभा में जनपद मुजफ्फरनगर के सैकड़ों पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स ने सहभागिता की।
जिला पंचायत सभागार मेें चौ. चरण सिंह सभागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आॅर्गनाइजेशन मुजफ्फरनगर के जनपद अध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याएं जैसे पेंशनर्स हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान करना एवं कोषागार में पेंशनर कक्ष का नवीनीकरण करने आदि से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार प्रकट किए। आॅर्गनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. डीपी जैन की ओर से 30 जून में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त साथियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना, मेडिकल बिलों से आयकर की अनावश्यक कटौती एवं पेंशन राशिकरण की वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किए जाने की मांगे रखी। इन सभी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित डीएम एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिला स्तर की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया कि कोई भी पेंशनर अपनी किसी समस्या के लिए किसी समय उनसे संपर्क कर सकता है एवं उन समस्याओं के निराकरण के लिए विश्वास दिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से इंजी. बीबी गुप्ता, डीके गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, एससी गर्ग, ब्रज मोहन अग्रवाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal