पालिका ईओ ने शुरू किया स्वच्छता के लिए नया प्रयोग, उतरी सड़कों पर

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ ही स्वच्छता का वातावरण बनाने के लिए प्रयासरत चेयरपर्सन ने अब ईओ के माध्यम से शहर की सड़कों को गंदगी मुक्त करने के लिए रात्रि में सफाई अभियान का नया प्रयोग किया। प्रयोग की इस कड़ी में पहले अभियान शिव चौक के चारों दिशाओं में चलाया गया। इसके बाद इसे पूरे नगर क्षेत्र में लागू करने की योजना है। पालिका प्रशासन इस कड़ी में सफाई संग अतिक्रमण हटवाने और न मानने पर जुर्माना लगाने की दिशा में मंथन कर रहा है।
लाखों खर्च करने के बाद भी शहर के बाजारों को स्वच्छ बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका प्रशासन ने नगर क्षेत्र में नई कवायद शुरू की है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह इसके लिए कार्ययोजना के साथ बीती रात विशेष सफाई अभियान के लिए टीम को लेकर सड़कों पर उतर गई। उन्होंने एमआईटूसी कंपनी व पालिका सफाई कर्मियों की टीम के साथ झांसी रानी पार्क से शिव चौक, मीनाक्षी चौक और अहिल्याबाई चौराहे व भगत सिंह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस बीच मुख्य सड़कों पर स्थाई रूप से खड़े ठेलों को हटवाकर सफाई की, वहीं चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड बेचने वाले दुकानों के बाहर से भी कूड़ा उठवाकर सफाई कराई गई। रात्रि अभियान के बाद ईओ मंगलवार सुबह फिर टीम लेकर शिव चौक और शहर के मुख्य बाजारों में दिखाई दी। उन्होंने तमाम नालों से निकली सिल्ट को हटवाने के साथ अतिक्रमण चिन्हित करते हुए झांसी रानी पार्क और एसडी मार्किट के बाहर अवैध पार्किंग से मुक्त करने के निर्देश दिए।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बाजारों और मुख्य मार्गों को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका ने नया प्रयोग शुरू किया है। रात्रि में नौ बजे के बाद शिवचौक के आसपास चारों ओर विशेष टीमों को लगाकर रोज सफाई अभियान चलाया जायेगा ताकि सड़कों पर फेंका कूड़ा रात्रि में उठाकर सवेरे यहां स्वच्छता का संदेश दिया जा सके। इसके लिए दुकानदारों को भी अपने यहां पर डस्टबिन रखने के लिए जागरुक करेंगे और रात्रि में नौ बजे के बाद निकलने वाली गाड़ियों को ये दुकानदार अपना कूड़ा उपलब्ध करायेंगे। कोई भी व्यापारी, दुकानदार या ठेले-रेहड़े वाला सड़क पर या नाले-नालियों में कूड़ा नहीं डालेगा। ऐसा हुआ तो संबंधित पर जुर्माने के साथ गंदगी फैलाने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रात्रि में दुकानों पर उन्हें डस्टबिन नहीं मिले, लोग सड़कों पर कूड़ा डाल रहे थे। झांसी की रानी पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना है। यहां ठेले वाले स्थाई रूप से कब्जा किया हुए हैं। ऐसे में कुछ ठेलों को रात्रि में ही जब्त कराया गया। अभियान के लिए मंगलवार सवेरे बाजारों में घोषणा करायी है, जो उल्लघंन करेगा उसे जुर्माना देना होगा। अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए रोस्टर बना कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने बताया कि यहां आउटसोर्स के 100 नए कर्मियों को पालिका ने सेवा में लिया है। मुख्य मार्गों पर भी टीम बनाकर अलग कर्मचारी लगाये जायेंगे। इसके साथ ही 20 कर्मचारियों की क्यूआरटी बनाई जा रही है। 50 कर्मचारी विस्तारित क्षेत्रों में, 15 कंपनी बाग व 18 नाला गैंग में लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी उपस्थिति का सत्यापन वो स्वयं करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal